हमीदगंज : हृदय गति रुकने से पलंबर मिस्त्री की मौत
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज कंदाखाड़ मोहल्ला निवासी पलंबर मिस्त्री भरत चंद्रवंशी उर्फ टूटू उम्र 50 वर्ष की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे भरत चंद्रवंशी उर्फ टूटू अपने घर के पास खड़े थे।

इसी बीच अचानक चक्कर खाकर वह गिर पड़े। जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।बताते चले की भरत चंद्रवंशी उर्फ टूटू बहुत ही स्वभाविक व्यक्ति थे। किसी के सुख-दुख में वह हमेशा खड़ा रहते थे।बीएन कॉलेज फील्ड में वह अंडा का दुकान भी चलाते थे।उनके मौत से पूरे हमीदगंज कंदाखाड़ क्षेत्र में शोक का माहौल है।




