ओवरलोड गिट्टी लदे दो हाईवा जब्त, मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस की कार्रवाई

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबियाखाड़ के चुकड़ु मोड़ पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड गिट्टी लदे दो हाईवा को जब्त किया है। यह कार्रवाई माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार एवं सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार दोनों हाईवा सतबरवा से गिट्टी लोड कर पाटन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जांच अभियान के क्रम में वाहनों की जांच की गई, जहां दोनों हाईवा ओवरलोड पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए दोनों हाईवा को सदर थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस एवं खनन विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!