दशहरा के मौके में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लिया भाग

* हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा : पीएम मोदी

* पीएम मोदी ने 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा के मौके में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, हमारे विचार समान हो, हमारी समितियां अर्थात् राष्ट्र की सभी संस्थाएं, सभी राजनीतिक दल, देश के हित के लिए एक साथ खड़े हों. हमें इसी भावना पर चलना होगा, हमें देश के दुश्मनों के साथ मिलकर लड़ना होगा.

उन्होंने कहा,देश को चोट पहुंचाने वाली ताकतें, समाज को बांटने वाले लोग, हमारी संस्कृति से नफरत करने की मानसिकता, ये देश के दुश्मन हैं.पीएम मोदी ने कहा,संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो… हमें दूसरों के भरोसे नहीं बैठना है. हमें अपना सामर्थ्य पहचानना है. हमें संसाधनों पर विश्वास करना है. अपने संकल्प को शक्ति बनाना है और अपने परिश्रम से समाधान निकालना है. क्योंकि प्रभु श्रीराम ने हमें सिखाया कि रास्ते की कठिनाइयां हमारी यात्रा को रोक नहीं सकती. समुद्र सामने था, लंका दूर थी, लेकिन संकल्प अडिग था, इसलिए रामजी ने जनता की सामूहिक शक्ति को जगाया, जनभागीदारी को अपना संबल बनाया और असंभव लगने वाले लक्ष्य को संभव बनाया.

यही सफलता का मूलमंत्र है.उन्होंने कहा,सदियों तक हमारी धरोहरों को लूटकर विदेश ले जाया गया, लेकिन आज हम अपनी उन धरोहरों को वापिस ला रहे हैं. बीते 12 सालों में साढ़े 600 से ज्यादा प्राचीन मूर्तियों को भारत वापिस लाया गया है. भारत अपने सांस्कृतिक केंद्रों को दुनिया में नई पहचान दिलवा रहा है. ये पर्व हमें साहस देता है कि शत्रु कितना भी बड़ा क्यों न हो, लेकिन जब हम सच्चाई और मानवता के साथ होते हैं तो अंत में जीत हमारी होती है. विजयादशमी की यही भावना हमेशा से भारत की विचारधारा रही है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!