टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 लोग गिरफ्तार
Mumbai : टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दो महिला और दो पुरुष ने मामले के आरोपियों को हथियार सप्लाई किए थे। हिरासत में लेने के बाद इन चारों आरोपियों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गाया। टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस चारों आरोपियों को कस्टडी में लेकर मुंबई रवाना हो गई।

महिलाओं की भूमिका को लेकर मुंबई पुलिस आगे की जांच करेगी। टाइगर श्रॉफ पर हमले करने वाले 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।पुलिस के अनुसार ये आरोपी सोनीपत और दिल्ली के रहने वाले हैं। दो पुरुषों ने कथित तौर पर हथियार जुटाए और उन्हें महिलाओं को सौंप दिए। इसके बाद ये महिलाएं मुंबई गईं और वहां अपने गिरोह (सिंडिकेट) के सदस्यों को हथियार पहुंचा दिए। आगे की जांच के लिए सभी आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।शुरुआती जानकारी के मुताबिक दो पुरुष आरोपियों ने कथित तौर पर इस साजिश में इस्तेमाल किए गए हथियारों का इंतजाम किया या उन्हें हासिल किया।
दो महिलाओं को कथित तौर पर दिल्ली से मुंबई तक हथियार ले जाने और गोलीबारी में शामिल गिरोह के सदस्यों को सौंपने का काम सौंपा गया था। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर की गई संयुक्त जांच के तहत यह कार्रवाई की।रविवार शाम को, जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद एक क्लब से बाहर निकल रहे थे तब तीन हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाई थी।




