सरइडीह पिकेट प्रभारी अजय गुप्ता ने शाहपुर गांव में भक्ति जागरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Palamu : दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर नौडीहा बाजार सरइडीह पिकेट अंतर्गत शाहपुर गांव में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन सरइडीह पिकेट प्रभारी अजय गुप्ता ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह समाप्त होने के बाद बाहर से आए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत की प्रस्तुति की गई।देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।भक्ति गीतों और माता रानी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।जागरण कार्यक्रम में देवी मां की भक्ति से जुड़े भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया था।

मौके पर उपस्थित सरइडीह पिकेट प्रभारी अजय गुप्ता ने कहा कि नवरात्र शक्ति की आराधना और आत्मिक चेतना को जागृत करने का पावन अवसर है. शक्ति की उपासना से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का विकास होता है. इससे समाज के हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि मां भगवती की आराधना केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध भी कराती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!