एसपी कपिल चौधरी ने मृतक आरक्षी के पत्नी को सौंपा चेक

मेदिनीनगर : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की ऋण बीमा योजना के अंतर्गत दिनांक 17.07.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पलामू में आरक्षी स्वर्गीय अजय चंद्र पांडे की पत्नी श्रीमती पूजा पांडे को ₹12,55,000/- का चेक प्रदान किया गया।
यह चेक कपिल चौधरी, पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा अरुण कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, पलामू, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की उपस्थिति में सौंपा गया।

स्वर्गीय अजय चंद्र पांडे की पदस्थापना पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पलामू में थी। उन्होंने झारखंड ग्रामीण बैंक से ₹15,00,000/- का आवास ऋण लिया था, जो ऋण बीमा के अंतर्गत आच्छादित था। दुर्भाग्यवश पिछले वर्ष उनका निधन सड़क दुर्घटना में हो गया था।

तदनुसार, बैंक ने ऋण बीमा दावे के अंतर्गत उनके ₹12,55,000/- के ऋण खाते का निपटान हेतु उक्त राशि उनकी पत्नी को प्रदान की।इस अवसर पर श्री अभिषेक कुमार अखौरी (एनपीए प्रबंधक), श्री दुर्गेश कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक) सहित अन्यं बैंक अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!