सहिया गीता देवी की हत्या के विरोध में परिजनों ने निकाला आक्रोश मार्च
Palamu : पांडू थाना क्षेत्र के सिलदिली गांव में स्वास्थ्य सहिया गीता देवी की हत्या के विरोध में रविवार को उनके मायके वालों और ग्रामीणों ने आक्रोश मार्च निकालकर न्याय की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को कठोरतम सजा देने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पुलिस अब तक हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हालांकि, गिरफ्तारियों के बावजूद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। गीता देवी के हत्या के बाद अन्य सामाजिक संगठन के लोगों ने दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने का मांग किया है।वहीं अन्य सामाजिक संगठन के लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने का मांग किया है।




