पड़वा : सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत
Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के मुरमाकला गांव में मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।मृतको की पहचान 26 वर्षीय चंदन सिंह और धर्मवीर सिंह के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से घर जा रहे थे।इसी दौरान मुरमा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पड़वा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाइक किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुई और दुर्घटना कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।




